बड़ी खबर : रविवार को उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, आए 350 से ज्यादा मामले, दून में बुरा हाल

देहरादून : उत्तराखंड से कोरोना को लेकर बड़ी खबर है।जी हां बता दें कि आज रविवार को उत्तराखंड में कोरोना के 366 मामले सामने आए हैं तो वहीं आज एक भी मौत कोरोनावायरस से पीडि़त मरीज की नहीं हुई है। यह आंकड़ा सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा देने वाला है। उत्तराखंड में भी कोरोनावायरस का नया रूप घातक साबित हो रहा है और इसका कहर लगातार बढ़ता जा रहा है
बता दें कि आज सबसे ज्यादा मामले देहरादून से सामने आए हैं। आपको बता दे कि देहरादून में आज 167 मामले सामने आए हैं तो वहीं अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में दो, चमोली में 0, चंपावत में 0, हरिद्वार में 59, नैनीताल में 31, पौड़ी गढ़वाल में 17, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी में 54, उधम सिंह नगर में 20 और उत्तरकाशी में 6 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 99881 तक पहुंच गया है।

