Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: निशंक ने कहा-झूठ बोलने के लिए हुआ कांग्रेस का जन्म, सरकार ने किए ऐतिहासिक काम

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। कांग्रेस सरकार के शासन काल में स्वास्थ्य बजट बहुत कम था। भाजपा सरकार ने उसको कई गुना बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में लाखों परिवारों को लाभ मिला है।

पूर्व सीएम हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन देकर सैनिकों को सम्मान दिया है। उत्तराखंड में सैन्य धाम बनेगा। उत्तराखंड सैन्य धाम के रूप में जाना जाएगा, किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सैनिकों की बात करने का कोई हक नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनरल को गली का गुंडा तक कहा था और उसके लिए माफी तक नहीं मांगी। उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछ चुका है। हजारों हजार करोड़ रुपये सड़को के लिए केंद्र से मिला है। उन्होंने कहा कि हम हिसाब-किताब जनता को दे रहे है। कांग्रेस भी जनता को हिसाब-किताब दे अगर कांग्रेस में दम है।

सांसद ने कहा कि हरिद्वार में जिस तरह नल से पानी निकलता है। उसी तरह गैस निकल रही है। गैस पाइप लाइन हरिद्वार तक पहुंच गई है। कांग्रेस का जन्म तो झूट बोलने के लिए ही हुआ है। कांग्रेस लोगों से झूठ बोलती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें