Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड : कांग्रेस नेता की फेसबुक ID हैक, इस देश से हो रही संचालित


रुद्रपुर: चुनावी मौसम में कांग्रेस नेता की फेसबुक ID हैक हो गई। युवा कांग्रेस नेता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार उनकी आईडी कोे अफगानिस्तान से संचालित किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कांग्रेस नेता सुशील गावा ने बताया कि उनके फेसबुक ID है। शनिवार को उनकी फेसबुक आईडी में एक फोटो अपडेट हुई। जब इसका पता उन्हें चला तो उन्होंने अपनी आईडी चेक की। जहां पर फोटो अपडेट मिली। उन्होंने जांच की तो पता चला कि मेल आइडी भी बदल चुकी है। फेसबुक आईडी अफगानिस्तान से संचालित होने की जानकारी मिली।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। फेसबुक ID बंद कराया जा रहा है। इससे पहले भी साइबर ठग फेसबुक आईडी हैक लाखों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस अधिकारियों की फेसबुक ID हैक करने के मामले भी सामने आए हैं।