Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : कांग्रेस नेता राजपाल BJP में शामिल, निशंक ने कराई ज्वाइनिंग, हंगामा…VIDEO

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: भाजपा कार्यालय में जहां भीतर कांग्रेस नेता राजपाल को हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने पार्टी ज्वाइन कराई। वहीं, बाहर झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल समर्थक हंगामा करते नजर आए। कांग्रेस नेता राजपाल ने कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

पार्टी के सीनियर लीडर हरिद्वार सांसद, पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ नारेबाजी की गई। झबरेड़ा विधानसभा से विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थकों ने उनके विरोध में नारे लगाए।

कर्णवाल समर्थकों ने कांग्रेस के दो बार प्रत्याशी रहे राजपाल को भाजपा में शामिल कराने का विरोध किया। पार्टी ने झबरेड़ा विधानसभा सीट पर अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में कर्णवाल को लग रहा है कि उनको टिकट कट सकता है। इसके चलते ही वो लगातार विरोध कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=m5KddjbJ6M8

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें