Haridwar NewsHighlightUttarakhand Congress

कांग्रेस को लगा एक और झटका, अब इस नेता ने किया पार्टी को बाय-बाय, भाजपा का थामा दामन

लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे कांग्रेस पार्टी के नेता साथ अपने समर्थकों के साथ पार्टी को बाय-बाय कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत के करीबी एसपी सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

एसपी सिंह इंजीनियर ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव के मतदान को भले ही एक पखवाड़े का समय रह गया हो। लेकिन राजनीतिक दलों में सेंधमारी का सिलसिला अभी जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे एसपी सिंह इंजीनियर बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं का स्वागत

बता दें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एसपी सिंह इंजीनियर व उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान का भरोसा दिलाते हुए तत्काल चुनाव अभियान में जुटने के लिए कहा। इस दौरान हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

पूर्व में कई नेता थाम चुके हैं भाजपा का दामन

एसपी सिंह इंजीनियर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। बताते चलें कांग्रेस छोड़कर अभी तक सैकड़ों नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जिससे भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें