Big NewsUttarakhand

लोकसभा चुनाव से पहले हरक सिंह रावत को लेकर चर्चाएं तेज, BJP में जाने की ये है सच्चाई

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर भाजपा का दामन थामने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें बीते कुछ समय से हरक सिंह रावत ईडी से परेशान चल रहे थे।

ED ने दी हरक सिंह रावत को राहत

जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को दो अप्रैल को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन ईडी की ओर से हरक सिंह को राहत दे दी गई थी। ईडी ने फिलहाल अगले आदेश तक कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पेशी को टाल दिया है। अब हरक सिंह को मिली इस राहत को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

BJP का दामन थाम सकते हैं हरक सिंह रावत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरक सिंह रावत आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बता दें कभी बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कद्दावार नेता हरक सिंह रावत कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से ही परेशानी में हैं। विजलेंस, CBI से लेकर ED तक उनके दरवाजे पर पहुंच चुकी है।

BJP में जाने की ये है सच्चाई

हालांकि हरक सिंह रावत ने भाजपा में शामिल होने की बात पर हामी नहीं भरी है। लेकिन राजनीति में कुछ भी हो सकता है। बद्रीनाथ से पार्टी विधायक राजेंद्र भंडारी 12 घंटे पहले कांग्रेस प्रत्याक्षी के साथ भाषण दे रहे थे और 12 घंटे बाद बीजेपी में भी शामिल हो गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें