Dehradun NewsBig NewsUttarakhand Congress

पीएम मोदी के उत्तराखंड आने पर कांग्रेस ने पूछे छह सवाल, अंकिता भंडारी का मुद्दा फिर गरमाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रुद्रपुर से चुनावी शंखनाद कर हुंकार भरी। उधर उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उत्तराखंड से जुड़े छह सवाल पीएम मोदी से पूछे हैं।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाई सवालों की झड़ी

पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस ने भाजपा पर सवालों की झड़ी लगा दी। उत्तराखंड की कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कहा की प्रधानमंत्री को जनमानस के उन प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए जिसके लिए उनकी डबल इंजन की सरकार के नेता किसी न किसी रूप में जिम्मेदार हैं। कांग्रेस नेता ने कह अपनी पार्टी एवं देश के शीर्ष नेता होने के नाते उनकी जवाबदेही बनती है।

कांग्रेस ने पूछे प्रधानमंत्री मोदी से छह सवाल

  • उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड का वीआईपी नेता कौन?
  • करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन?
  • उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती घोटाला का दोषी कौन?
  • सैनिक बाहुल्य क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन?
  • एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन बहुत से अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जम्मेदार कौन?
  • उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और भू माफिया व खनन माफिया को सरक्षण का दोषी कौन?

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें