HighlightNational

आज शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे सीएम तीरथ रावत

दिल्ली : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली दौरे पर हैं जहां आज शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी है। आपको बता दें कि सीएम इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मदद का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने रविवार को राज्य के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के विकास और वहां से पलायन थामने के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें