highlightNikay Chunav

पिथौरागढ़ नगर निगम के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, यहां देखें नाम

निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। इसी बीच कांग्रेस ने पिथौरागढ़ नगर निगम के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। बता दें कि 10 सीटों पर कांग्रेस पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

पिथौरागढ़ नगर निगम के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान

प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा मेयर की 10 सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। लेकिन पिथौरागढ़ नगर निगम सीट पर नाम की घोषणा नहीं की गई थी। नगर निगम पिथौरागढ़ मेयर के लिए प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। जिसमें से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अंजू लूंठी का टिकट फाइनल किया गया है।

विधाननसभा चुनाव में प्रत्याशी रही हैं अंजू लूंठी

आपको बता दें कि अंजू लूंठी इससे पहले विधानसभा चुनाव में भी पिथौरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रही हैं। अंजू लूंठी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जबकि बीजेपी ने नगर निगम पिथौरागढ़ से कल्पना देवलाल को मैदान में उतारा है। बता दें कि नगर निगम पिथौरागढ़ की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button