Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, इन मामलों की शिकायत

congress election commission

देहरादून: कांग्रेस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने शिकायत की है कि शिक्षा विभाग में अपर निदेशक माध्यमिक के पद पर कार्यरत शिव प्रसाद खाली की ओर से अपनी सोशल मीडिया साइड के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता के मध्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पदभार ग्रहण करने का दबाव बनाया जा रहा है।

कांग्रेस का आरोप है कि यह सीधेतौर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का खुला उलंघन है। शिव प्रसाद खाली के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के नियमों के अन्तर्गत कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। एक और शिकायत लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल के खिलाफ भी की गई है, जो राजकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

शिकायत में कहा गया है कि शिक्षक होने के बाद भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अनर्गल पोस्ट डालकर सामाजिक और राजनैतिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल की संलग्न पोस्ट का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत कठोर कार्रवाई करने के साथ सोशल मीडिया साइड को लॉक करने की भी मांग की है।

साथ ही सरकार की भी शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि सूत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेश के राजकीय इंटर मीडिएट कॉलेजों में 10वीं और 12वीं पास के साथ ही बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विद्यालयों के प्रधानाचार्यों पर विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने की दृष्टि से लैपटॉप बांटने का दबाव बनाया जा रहा है, जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उलंघ्घन है। कांग्रेस लेपटॉप बांटे जाने पर शीघ्र रोक लगाने की मांग के साथ ही चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें