Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: CM से शिकायत के बाद मिली मदद, BJP अध्यक्ष से मिले फर्त्याल


देहरादून: लोहाघाट से बीजेपी विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की। फर्त्याल उनकी विधानसभा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी से नाराजा था। पिछले दिनों उन्होंने आपदा मंत्री धन सिंह रावत से भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि आपदा आने के बाद अधिकारियों ने गम्भीरता से काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और आपदा मंत्री से की थी, जिसके बाद अधिकारी एक्शन में आए।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को सीएम से शिकायत करने के बाद मदद मिली है। उनका आरोप था कि कई बाद अधिकारियों को कहा, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं थी। सीएम तक बात पहुंचान के बाद सड़कें खोलने का काम भी शुरू हुआ।