HighlightUttarakhand Weather News

पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर का प्रकोप, 18 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। बीते दो दिनों में हुई बर्फबारी का असर पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में दिखेगा।

पहाड़ से लेकर मैदान तक दिखेगा शीतलहर का प्रकोप

बीते दो दिनों में प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक 18 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन शीतलहर के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

सुबह-शाम तापमान में होगी कमी

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह-शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते दिनों प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान में पड़ता है। शीतलहर के कारण सुबह-शाम के और दिन के तापमान में भी अंतर देखने को मिलता है।

फिलहाल बारिश के नहीं आसार

फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा बारिश के कोई आसार नहीं है। सर्दियों में बारिश ना होने के कारण बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन सुबह शाम कोहरे की चादर लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने दो जिलों ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें