Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में जारी है ठंड का सितम, अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में ठंड का सितम जारी है। गुरुवार को मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। लेकिन सुबह और शाम के समय कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिस वजह से लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।

उत्तराखंड में जारी है ठंड का सितम

जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़कर विंटर बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।

28 जनवरी के बाद बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने से बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। वहीं 25 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने उधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को ऐसा था मौसम का हाल

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें