Big NewsDehradun News

सीएम योगी आज पहुंचेंगे जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल, अपनी माता का जानेंगे हाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड पहुंचेंगे। उत्तराखंड के जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में उनकी माता भर्ती हैं। जिनका हाल जानने के लिए ही सीएम योगी उत्तराखड आ रहे हैं।

सीएम योगी आज पहुंचेंगे जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल पहुंचेंगे। सीएम योगी हॉस्पिटल में भर्ती अपनी मां सावित्री देवी की कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचेंगे। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती किया गया है।

12 बजे सीएम योगी पहुंचेंगे जौलीग्रांट एयरपोर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर सीएम योगी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वो सड़क मार्ग से हिमालयन अस्पताल पहुंचेंगे। बता दें कि सीएम योगी की माता सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां फिलहाल उनकी हालत स्थित बताई जा रही है।

CM YOGI
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल तक पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी 12 बजकर 55 मिनट पर जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल पहुंचेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें