Big NewsHighlightPushkar Singh Dhami​Uttarakhand Chamoli NewsUttarakhand Weather News

चमोली : CM ने बच्चे के सिर पर फेरा हाथ, गांव वालों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

devbhoomi news

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से ही लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। सीएम खटीमा में ट्रेक्टर पर सवार होकर निरीक्षण करने निकले तो बीते दिन अमित शाह के साथ हवाई निरीक्षण भी किया। आज सीएम चमोली पहुंचे। आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को सीएम 4-4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान तो किया ही साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।

वहीं बता दें कि शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे जहां सीएम ने आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान सीएम के साथ धनसिंह रावत भी मौजूद रहे। सीएम ने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से मुलाकात करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। वहीं मख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश आई आपदा अप्रत्याशित थी लेकिन फिर भी हमने मुनासिब तैयारियां की जिसकी वजह से जानमाल का कम नुकसान हुआ है

सीएम धामी ने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री  सतपाल महाराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें