Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

गोपेश्वर में आज सीएम धामी का रोड शो, सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

चमोली के गोपेश्वर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल होंगे। सीएम धामी के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर अंकिता हत्याकांड का खुलासा करने, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।

सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन में बैठाकर मंडल की ओर ले जाया गया। बता दें कांग्रेस लगातार अंकिता हत्याकांड मामले में मुखर है। कांग्रेस की मांग है कि सरकार जल्द वीआईपी के नाम का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ।

ये है सीएम धामी का कार्यक्रम

गोपेश्वर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल होंगे। सीएम धामी दोपहर में गोपेश्वर खेल मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से नगर के तिराहे तक कार से और फिर यहां से रोड शो के साथ पुलिस मैदान में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें