Uttarkashi NewsBig News

बड़कोट में सीएम धामी का भव्य रोड शो, ‘लाभार्थी सम्मान समारोह’ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी के बड़कोट में भव्य रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद रही। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों और महिलाओं ने सीएम धामी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा

सीएम धामी ने कार्यक्रम में पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि बड़कोट पेयजल योजना को घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। इसके बाद सीएम धामी ने लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।

तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत : CM

बड़कोट में रोड शो के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट गांव के रामलीला मैदान में लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कार्यक्रम में लगे सभी विभागों के स्टॉल इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन 10 सालों में हिंदुस्तान के प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी रूप में भारत सरकार की योजना का लाभ मिला है।

2014 से पहले के भारत को सीएम धामी ने बताया दब्बु

सीएम धामी ने कहा 2014 से पहले का भारत दब्बु भारत था। जिसे उबारने का काम भारत मां के लाल प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। पहले योजनाएं कुछ लोगों के लिए ही बनती थी, लेकिन आज हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बन रही हैं। सीएम ने कहा पीएम आवास योजना के तहत मातृशक्ति को मकान मिल रहा है। आयुष्मान योजना में हर किसी के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की गारंटी सुनिश्चित की गई है।

गांव-गांव में पहुंच रहे हैं अधिकारी : CM

सीएम धामी बोले आजाद भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने समझा कि लोगों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की गारंटी मिलनी चाहिए, जिससे लोगों का इलाज सुनिश्चित हो सके। एक समय था जब योजना का लाभ लेने वाले को थका दिया जाता था। आज सभी योजना का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी की गारंटी है कि आज गांव-गांव में अधिकारी पहुंच रहे हैं। मोदी की गारंटी का मतलब अंत्योदय है। मोदी की गारंटी का मतलब भारत का विकास है।

जो काम भारत में कोई नहीं कर सकता वो PM ने किया है : CM

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी ने वो काम किया है जो आजाद भारत में कोई नहीं कर सका। उन्होंने कश्मीर के अंदर 370 समाप्त कर दी है। उनके नेतृत्व में रामलला का मंदिर भी बना। सीएम ने कहा निश्चित तौर पर “मोदी जी के परिवारजन” लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयश्री प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें