Big NewsUttarakhand

Cm Dhami Birthday: बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, यमनोत्री धाम में की गई विशेष पूजा

Cm Dhami Birthday special: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। सीएम धामी ने अपना जन्मदिन बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचकर अपनाया जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही इस अवसर पर आज यमनोत्री धाम में पुरोहितों द्वारा विशेष पूजा की गई।

सीएम धामी ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

सीएम Pushkar Singh Dhami ने शुक्रवार को दिल्ली से लौटते वक्त बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंचे।

यहां पहुंचकर सीएम धामी ने अपना जन्मदिन छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। सीएम धामी ने बच्चों को गिफ्ट देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

CM Dhami Birthday जन्मदिन पर यमनोत्री धाम में की गई विशेष पूजा

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर यमनोत्री धाम में पुरोहित समाज द्वारा विशेष पूजा की गई। पुरोहितों ने यमनोत्री धाम में पूजा कर सीएम धामी की आरोग्यता, यश और विजय के लिए कामना की। पुरोहित समाज ने सीएम की कुशलता की कामना के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

बीजपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

सीएम धामी को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई देते हुए इस अवसर पर पौधरोपण किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने तेज पत्ता, नीम, अर्जुन, अशोक, हरड़, बहेड़ा, तुलसी, आदि फलदार और औषधीय पौधे रोपे। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीघार्यु होने की कामना भी की।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button