UttarakhandBig NewsDehradun News

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मारपीट मामले में नामजद अभियुक्त, पुलिस ने RTI में दी जानकारी

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पिछले कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद सियासी गलियारों में मामला गर्मा गया था। मारपीट मामले में पीड़ित सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी दमयन्ती देवी ने आरटीआई के माध्यम से अभियुक्तों में नामजद नाम की सूची मांगी थी। जिसके बाद पुलिस ने सूची जारी कर अभियुक्तों के नाम बताए हैं।

कैबिनेट मंत्री और गनर को बनाया अभियुक्त

पुलिस द्वारा जारी किए गए जवाब में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनके गनर गौरव राणा को भी अभियुक्त बनाया है। बता दें पीड़ित की तहरीर के बाद कैबिनेट मंत्री के पीआरओ कौशल बिजल्वाण को ही नामजद अभियुक्त बनाया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा दिए आरटीआई के जवाब में पुलिस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गनर गौरव राणा को भी अभियुक्त बनाया है।

breaking news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें