Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: CM धामी का बड़ा फैसला, अब DGP को दिए ये निर्देश

CM Dhami's big decision

देहरादून: सीएम धामी लगातार ऐसे निर्णय ले रहे हैं, जिससे उनकी लोगों की बीच लगातार लोकप्रियता बढ़ रही है। पिछले दिनों उन्होंने अधिकारियों को उनके काफिले के साथ नहीं आने की हिदायद दी थी। अब उन्होंने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश दिए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि कार्यक्रमों में आते और जाते समय मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने डीजीपी को दिए निर्देशों में कहा है कि ट्रैफिक को अधिक समय तक न रोका जाय।

यह सुनिश्चित किया जाय कि मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलम्ब न हो। जनपदों में सभी पुलिस अधीक्षकों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये जाएं। फ्लीट के लिए देर तक ट्रैफिक रोका जाता है, जिसके चलते लंबा जाम लग जाता है। इसको देखते हुए सीएम ने यह फैसला लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें