Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अयोध्या जाएंगे CM धामी, चुनाव से पहले रामलला के दर्शन…VIDEO

cm dhami ayodhya

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। सीएम धामी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करेंगे। वहां भगवान राम की आरती में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पा रहा है।

सीएम ने कहा कि वो बचपन में भी अयोध्या जाते रहे हैं। उसके बाद छात्र जीवन में भी कई बार भगवान राम के दर्शन करने गए। उन्होंने कहा कि उनको तब बहुत पीड़ा होती थी, जब वो देखते थे कि भगवान राम टेंट में रह रहे हैं। उनकी और करोड़ों लोगों की उस पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूर कर दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अयोध्या जाकर भगवान राम से राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। भगवान राम हमारी आस्था का प्रतीक हैं। सीएम के दौरे के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। उनको इस दौरे को चुनावी नजरिए से भी देखा जा रहा है।

https://youtu.be/NiNvt4KJCR0

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें