Char Dham Yatrahighlight

Char dham yatra news : अव्यस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, बोले किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

चारधाम यात्रा की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह शमी ने संभाल ली है। शुक्रवार को सीएम धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने सख्त लहजे में कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सीएम धामी ने लिया व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक

शुक्रवार को सीएम धामी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को यात्रा से जुड़े पैदल मार्गों पर पेयजल एवं अन्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।

जल्द शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण : CM

सीएम धामी ने अगले कुछ दिनों में ऑफलाइन पंजीकरण को दोबारा से शुरू कर दिया जायेगा। यात्रियों से अपील है कि रजिस्ट्रेशन के बाद मिली तिथि पर ही यात्रा के लिए आएं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को जिन स्थानों पर ठहराने की व्यवस्थाएं की गई है वहां पेयजल, विद्युत, शौचालय, खानपान और बच्चों के लिए दूध और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें।

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था के दिए निर्देश

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया की भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आवश्कता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं को इन मार्गों के बारे में जानकारी दी जाए। इसके साथ ही वाहनों की फिटनेस का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button