Char Dham YatraBig News

Char dham yatra news : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, इस अधिकारी को सौंपी इन धामों की जिम्मेदारी

चारधाम यात्रा में बढ़ती अव्यवस्थाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के पर मुख्यमंत्री सचिव डॉ.आर.मीनाक्षी सुंदरम को उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज होने के बाद से ही लगातार व्यवस्था लड़खड़ा रही है। बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव मुख्यमंत्री डॉ.आर.मीनाक्षी सुंदरम को उत्तरकाशी में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वह उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे।

श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। श्रद्धालुओं का भरी संख्या में आगमन जारी है। पिछले पांच दिनों में ढाई लाख से अधिक श्रद्धलु दर्शन कर चुके हैं। इस बीच प्रशासन की ओर से किए गए दावे हवाहवाई साबित होते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें