Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPauri Garhwal NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: चमोली से पौड़ी पहुंचे CM धामी, आपदा से हुए नुकसान की ली जानकारी

CM Dhami reached Pauri from Chamoli

पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी चमोली के बाद पौड़ी पहुंच गए हैं। प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी साथ में हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में आपदा से क्षति हुई परिसंपत्तियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

रांसी हेलीपैड में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक मुकेश कोली, जिला अध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेगम, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी समेत अन्य लोगों ने सीएम धामी का स्वागत किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें