Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बारिश ने तबाही मचाई हुई है. सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया.

सीएम धामी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी पहुंचकर भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया. सीएम धामी ने हल्द्वानी के गौला पार क्षेत्र का भी दौरा किया। सीएम ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहकर राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश. बता दें राज्य में हुई भारी बारिश और आपदा पर सीएम खुद नजर बनाये हुए हैं. इसके साथ ही सभी जिले के अधिकारियों को ग्राउंड में जाकर लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं.

IMD ने उत्तराखंड के इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ही कई दौर की भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए ना जाने की अपील भी की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें