Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Tehri NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : घंटाकर्ण मंदिर पहुंचे CM धामी, माता मंगला और भोले महाराज, कई योजनाओं की सौगात

bholeji maharaj

टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष माता मंगला और भोले महाराज ने घंटाकर्ण मंदिर में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनको जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माता मंगला और भोले महाराज ने घंटाकरण धाम का लोकार्पण कर पूजा अर्चना की। घंटाकरण के परम भक्त भगत सजवाण की मूर्ति स्थापित करने के लिए भूमि पूजन भी किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर सौंदर्य करण व अन्य विकास कार्यों सहित कुल एक करोड़ 4 लाख रुपये के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याणकारी संचालित योजनाओं का सविस्तार जानकारी देते हुए, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा की गई मांगों की स्वीकृति देते हुए सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी।

इस मौके पर मंगला माता ने गौता चली से घंटाकर्ण धाम तक जाने वाली पैदल मार्ग पर रेलिंग लगाने हेतु 25 लाख तथा मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण हेतु भी 25 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा सभी श्रद्धालुओं को शाल एवं छाते भेंट किए। इस मौके पर घंटाकरण धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, सचिव रघुवीर सिंह सजवान ने विशिष्ट अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें