Dehradunhighlight

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज: लेखक गॉव थानो पहुंचे CM, अटल प्रेक्षाग्रह का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान श्रृंखला-2025 कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी किया।

सीएम ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को राज्य का दर्जा देने वाले हमारे श्रद्धेय अटल जी ही थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिष्ठ भावना को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि स्व अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है।

भारत को दिया सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का रास्ता: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने ओजस्वी कवि के रूप में अपने शब्दों से संवेदनाओं को स्वर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनके लिए सदैव गर्व का विषय रहेगा कि उन्हें अपने छात्र जीवन में एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप में लखनऊ में स्व. अटल का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में स्व.अटल ने भारत को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button