Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : CM धामी ने स्टूडेंट्स को दिया नए साल का तोहफा, टैबलेट योजना का शुभारंभ

Cm dhami

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने निःशुल्क मोबाइल टैबलेट योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत मोबाइल टैबलेट खरीदने के लिए छात्र-छात्राओं के खाते में डीबीटी के जरिए 12-12 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए है। इससे मेधावी छात्र अपने लिए मोबाइल टैबलेट खरीदेंगे। 10वीं और 12वीं के छात्रों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये की भेजी गई धनराशि भेजी गई।

योजना से प्रदेशभर के 2 लाख 75 हजार छात्र-छत्राओं को लाभ मिला। सीएम धामी ने विद्यार्थियों को नए साल का तोहफा दिया। टैबलेट से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार युवाओं के लिए फैसले ले रही है। चाहे राजगार का मसला हो या फिर तैयारी के लिए 50 हजार रुपये देने की बात हो या फिर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए टैबलेट का वादा। सरकार ने हर वादा पूरा किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें