Big NewsTehri News

टिहरी हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, वाहन चला रहे BDO को निलंबित करने के दिए निर्देश

टिहरी में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। इसके साथ ही वाहन चला रहे जाखणीधार ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

CM ने दिए वाहन चला रहे BDO को निलंबित करने के निर्देश

सोमवार को टिहरी के बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के पास हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने उत्तराखण्ड के आयुक्त ग्राम्य विकास को वाहन चला रहे जाखणीधार ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी देवी प्रसाद चमोली को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में दो बच्चियों और महिला की मौत

बता दें हादसे में रीना नेगी (36) आराध्या पुत्री रीना नेगी, भतीजी अग्रिमा (10) और अन्विता (7) को वॉक पर लेकर निकली थी। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और चारों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में रीना देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि अग्रिमा और अन्विता की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि आराध्या घायल है।

नशे में था वाहन चालक

चालक की पहचान डीपी चमोली के रूप में हुई है। जो जाखणीधार ब्लॉक का खंड विकास अधिकारी है। मृतका रीना के पति रविंद्र नेगी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। आरोपी का मेडिकल करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे में धुत्त होकर गाड़ी चला रहा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें