Tehri NewsBig News

टिहरी में तेज रफ्तार कार ने महिला समेत चार को मारी टक्कर, तीन की मौत, वीडियो आया सामने

टिहरी में इवनिंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार कार ने महिला उसकी बेटी और दो भतीजियों को जोरदार टक्कर थी। हादसा इतना भयावह था की हादसे में महिला और उसकी दोनों भतीजियों की मौत हो गई। जबकि बेटी घायल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को अरेस्ट कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

टिहरी में तेज रफ्तार कार ने महिला समेत चार को मारी टक्कर

हादसा बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के पास का है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे रीना नेगी (36) अपनी बेटी आराध्या, भतीजी अग्रिमा (10) और अन्विता (7) को वॉक पर लेकर निकली थी। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और चारों को बुरी तरह कुचल दिया।

हादसे में दो बच्चियों और एक महिला की मौत

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायलों जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अग्रिमा (10) और अन्विता (7) की मौत हो गई। वहीं रीना देवी की बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

नशे में था वाहन चालक

चालक की पहचान डीपी चमोली के रूप में हुई है। जो जाखणीधार ब्लॉक का खंड विकास अधिकारी है। मृतका रीना के पति रविंद्र नेगी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। आरोपी का मेडिकल करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे में धुत्त होकर गाड़ी चला रहा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें