दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में सीएम आतिशी ने दिल्ली में रोहिंग्यों को बसाने का मुद्दा उठाया है। आतिशी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के ट्वीट पर सवाल उठाया। इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली में कानून और व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह को पत्र लिखा था।
केंद्र सरकार ने दिल्ली में रोहिंग्या को बसाया- आतिशी
सीएम आतिशी ने अपने पत्र में लिखा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में रोहिंग्या को बसाया। केंद्र सरकार दिल्ली वालों का हक मारकर रोहिंग्या को दे रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने 20222 मे स्वीकारा कि रोहिंग्या को केंद्र सरकार ने बसाया। क्या केंद्र सरकार इंडो बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा करने में नाकाम रही।
क्या था हरदीप सिंह पुरी का ट्वीट?
बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने 2020 मे किए ट्वीट में लिखा था कि भारत ने हमेश से देश में शरण मांगने वालों का स्वागत किया है। एक ऐतिहासिक फैसले में भारत ने सभी रोहिंग्याओं को बसाने के लिए दिल्ली के बकरवल्ला में बने ईडब्ल्यू फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें आधारभूत सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और चौबीसों घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
मनीष सिसोदिया ने क्या कहा था?
इसी ट्वीट को आप पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने रिट्वीट कर लिखा था कि हरदीप पुरा का ट्वीट इस बात का सबूत है कि दिल्ली में रोहिंग्या को लाने और बसाने की साजिश बीजेपी ने खुद रची। इन्हीं लोगों ने उन्हें EWS फ्लैट, सुरक्षा और सभी सुविधाएं देकर यहां बसाया। सामने से नफरत फैलाओ और पीछे से रोंहिग्या को बसाओ- यही है बीजेपी की गंदी और धोखेबाज राजनीति। दिल्ली वालों को गुमराह करना बंद करो। आपकी दोहरी चालें अब नहीं चलेंगी।