Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति


देहरादून: सीएम धामी ने जब से कमान संभाली है। वे लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। लगातार विकास कार्यों के बजट जारी करने कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे विकास कार्यों को गति मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के अंतर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 83.20 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत विभिन्न 17 निर्माण कार्यों हेतु 5 करोड़ 82 लाख, विधानसभा क्षेत्र थराली में मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 61.10 लाख, विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन के अंतर्गत मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 19.20 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के अंतर्गत मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 94.80 लाख. की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।