Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दी विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं

Chief Minister Dhami gave best wishes on Vijayadashami festival

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को विजयदशमी/दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व, हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।  मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील भी की है।

देशभर में दशहरा पर्व की धूम है। राजधानी देहरादून में भी हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला दहन किया जाता था, लेकिन पिछले दो सालों से यह आयोजन सांकेतिक ही होता रहा है। हालांकि इस मर्तबा कार्यक्रम का आयोजन तो किया जाएगा, लेकिन कम लोगों को ही आयोजन स्थल पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी कर ली गई है। कल रावण का पुतला दहन किया जाएगा। पिछले कई सालों से दशहरे के मौके पर रावण का पुतला बनाने वाले बन्नू बिरादरी के लोगों ने भी दशहरा पर्व की तैयारी पूरी कर ली हैं।

हालांकि इस बार कोरना को देखते हुए दशहरा मेले का आयोजन छोटे स्वरूप में किया जाएगा। इस साल केवल 45 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है। इस बार मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला नहीं बनाया गया। पुलिस प्रशासन ने भी दशहरे के पर्व को देखते हुए पूरी तैयारियां कर दी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें