Pauri Garhwal NewsHighlight

पाखरो रेंज घोटाला : कोटद्वार पहुंची CBI, हाथ लगे अहम दस्तावेज, अन्य अधिकारियों तक पहुंच सकती है जांच

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले में सीबीआई की जांच जारी है। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही सीबीआइ की टीम को अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। सीबीआई ने दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। अब सीबीआई की रडार में अन्य कर्मचारी भी आ सकते हैं।

कोटद्वार पहुंची CBI की टीम

बता दें पाखरो रेंज में अवैध निर्माण और पेड़ कटान की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई की टीम कोटद्वार व उससे सटे वन रेंज के कर्मचारियों से पूछताछ के लिए रवाना हुई थी। कोटद्वार में बुधवार को वनकर्मियों से कई घंटे तक पूछताछ की गई। इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लांड्रिंग की जांच कर रहा है।

CBI के हाथ लगे अहम दस्तावेज

तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी भी इस जांच में शामिल हैं। वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही सीबीआई की टीम ने दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सीबीआई के हाथ कई अहम दस्तावेज लग गए हैं। जिससे जांच अन्य अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें