Dehradun NewsHighlight

इनकाउंटर में घायल दरोगा का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, दिए ये निर्देश

पत्नी को गोली मारकर फरार हुए हरियाणा के बदमाश की बीती रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दरोगा के पेट में गोली लगी थी। दरोगा को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को दरोगा मिथुन कुमार का हाल जाना।

मुठभेड़ में घायल हुए थे दरोगा

आरोपी 13 जनवरी को अपनी पत्नी को गोली मारकर फरार हो गए था। पुलिस ने आरोपी को ट्रैक किया था। आरोपी के मसूरी के एक होटल में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मसूरी में दबिश दी। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।

कैबिनेट मंत्री ने जाना दरोगा का हाल

मुठभेड़ में आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार के पेट पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी के पैर में गोली मारी है। फिलहाल घायल दरोगा को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मैक्स अस्पताल जाकर दरोगा का हाला जाना। इसके साथ ही चिकित्सको को दरोगा के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है।

सीएम धामी ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लिया था। सीएम ने एसएसपी अजय सिंह को घायल दरोगा के बेहतर इलाज और आरोपी शुभम पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें