Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: शाम पांच बजे होगी कैबिनेट बैठक, सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले

At five o'clock in the evening
देहरादून: आज शाम 5 बजे कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि इसमें कर्मचारियों से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर विचार किया जा सकता है। विधानसभा चुनावों से पहले सरकार चुनावी लिहाज से कुछ बड़े निर्णय भी ले सकती है। राज्य कर्मचारियों को रिझाने के लिए सरकार की तरफ से कुछ बड़े प्रयास किए जा सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को 3 फीसदी तक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिल सकता है। दीपावली का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में सरकार कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा भी दे सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार जनता से जुड़े कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है।

निकाय कर्मचारियों को भी सौगात मिल सकती है। साथ ही लंबे समय से आंदोलन कर रहे आंकगबाड़ी, दिव्यांग और अन्य वर्गों की मांगों पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है। साथ पुलिसकर्मियों के 46 सौ ग्रेड-पे के फैसले को भी कैबिनेट से पास किया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें