Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightTrivendra Singh RawatUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

गैरसैंण में त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, लिए गए ये अहम फैसले

Breaking uttarakhand news

गैरसैंण : गैरसैंण में आज गुरुवार को त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हुई जिसमे दो अहम फैसले लिए गए हैं। गैरसैंण में हुई त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल की बैठक में दो अहम प्रस्तावों पर त्रिवेंद्र कैबिनेट की मुहर लगी। बता दें कि इस कैबिनेट बैठक में 2005 से पूर्व नियुक्त कार्मिकों की सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशन दिये जाने के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष वन मंत्री हरक सिंह रावत को बनाया गया है। साथ ही कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सुबोध उनियाल इसके सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

दो अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

1. दिनांक 01 अक्टूबर, 2005 से पूर्व नियुक्त कार्मिकों की सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशन दिये जाने के लिए उत्तराखण्ड पेंशन के लिए अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण अधिनियम, 2021 लागू करने विषय पर उप समिति बनाई गई जिसके अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत होंगे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सुबोध उनियाल सदस्य होंगे।
2. उत्तराखण्ड, राजस्व परिषद् के अन्तर्गत 01 निःसंवर्गीय सदस्य न्यायिक का पद वेतनमान रूपये 37400-6400 ग्रेड पे-8700 के सृजन तथा आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद् के पूर्व से सृजित पद को सदस्य न्यायिक के कार्य दायित्वों से स्वतंत्र किये जाने की मंजूरी दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें