Udham Singh Nagar NewsHighlight

चुनाव ड्यूटी में जा रही बस हुई हादसा का शिकार, मौके पर मची चीख पुकार

उधम सिंह नगर में काशीपुर से रुद्रपुर चुनाव ड्यूटी में जा रही बस को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके से डंपर चालक फरार हो गया।

चुनाव ड्यूटी में जा रही बस हुई हादसा का शिकार

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार काशीपुर से रुद्रपुर चुनाव ड्यूटी में जा रही बस को कोसी पुल पर अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। बस में करीब 20 अधिकारी बस से रुद्रपुर जा रहे थे। टक्कर लगने से पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया तभी सुल्तानपुर पट्टी की ओर से आ रहे अज्ञात डंपर ने बस में टक्कर मार दी।

अधिकारियों में मची अफरातफरी

बस में सवार चुनाव अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। चुनाव ड्यूटी में जा रहे काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह की गाड़ी भी जाम में फंस गई। जिसके बाद वह पैदल बस के पास पहुंचे और बस को हटाकर जाम खुलवाया और बस से अधिकारियों को रुद्रपुर भेजा।

सुरक्षित बताए जा रहे सभी चुनाव कर्मी

जानकारी के अनुसार एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई वह यूपी के रामपुर जिले की सीमा में है। डंपर ने जिस बस में टक्कर मारी उसमें काशीपुर के चुनाव कर्मी रुद्रपुर जा रहे थे। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। मौके पर बस का मालिक आ गया था। उसके द्वारा ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें