Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

नहर से 10 साल के मासूम का शव बरामद, तीन बच्चों समेत कूदी थी महिला

body of a 10-year-old innocent

विकासनगर: विकासनगर की शक्ति नहर में 12 सितंबर को एक महिला तीन बच्चों समेत कूद गई थी। महिला को लोगों ने जिंदा बचा लिया था। एक बच्ची को भी कल ही रेस्क्ूय कर लिया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कल पूरे दिन रेस्क्यू चला, लेकिन लापता दो बच्चों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था।

एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान कल देर रात तक खोज अभियान चलाते रहे, लेकिन लापता दो बच्चों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह टीम ने फिर से खोज अभियान चलाया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के डीप डाइवर आरक्षी मातबर सिंह ने एक बच्चे के शव को करीब 30 फीट गहरे पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया था। महिला का कहना था कि उसकी पति से लड़ाई हो गई थी। गुस्से में आकर उसने बच्चों समेत नहर में कूदने का निर्णय लिया। इसमें उसके दो बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं। जबकि एक बच्चे का शव खोजा जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें