Big NewsUttarakhand

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भट्ट ने केदारनाथ गर्भगृह में कराया फोटोशूट

 

BKTC President Ajendra Alay Bhatt got photoshoot done in Kedarnath sanctumभाईदूज के पावन पर्व पर रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए कल यानी 27 अक्टूबर को बंद कर दिए गए। बाबा केदारानाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ केदानाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय उर्फ अजेंद्र भट्ट केदारनाथ के गर्भगृह से शानदार फोटोग्राफी करवाते नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इस वायरल फोटो को लेकर अब तक अजेंद्र अजय उर्फ अजेंद्र भट्ट का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया कि उनकी तरह और किन-किन लोगों को केदारनाथ के गर्भगृह से फोटो, वीडियो और सेल्फी लेने की अनुमति है। खबरों की माने तो लोगों का मनाना है कि गर्भगृह से फोटो वीडियो के बारे में उन पंडे पुजारियों के भी कोई बयान अभी तक नहीं आए हैं जो देवस्थानम बोर्ड को लेकर आक्रोश में थे।

इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि मन्दिर के पौराणिक स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए थी क्योंकि जब भी उत्तराखंड के मंदिरों के पौराणिक स्वरूप बदला गया ह,ै तभी क्षेत्रवासियों को कोई ना कोई आपदा का सामना करना पड़ा है।

Back to top button