Bageshwar newsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: बाबा बागनाथ की धरती से कुमाऊं में BJP की विजय संकल्प यात्रा का आगाज

baagnath dhama

बागेश्वर: भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसको लेकर भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा शुरू की है। गढ़वाल मंडल में इस यात्रा का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया और अब कुमाऊं मंडल में आज इस विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है।

कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा का आगाज किया। यात्रा का शुभारंभ बाबा बागनाथ की धरती से हुआ। वहीं रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विरोध के लिए जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नुमाइशखेत से रवाना होकर रथ कपकोट होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ को प्रस्थान करेगा।

यात्रा के दौरान पिछले घोषणा पत्र के अनुसार किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। जनता से नए सुझाव भी लिए जाएंगे। राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पूर्व में एलईडी भेजी गई थी। जिसके माध्यम से सरकार के कार्य और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें