Big NewsDehradun News

नगर आयुक्त के साथ बदतमीजी मामले में भाजपा संगठन भी करेगा जांच, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश

नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ भाजपा विधायक द्वारा की बदतमीजी मामले अब तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच गढ़वाल कमिश्नर को सौंपी है। वहीं अब मामले की जांच भाजपा संगठन स्तर पर भी होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को सौंपी जांच

भाजपा विधायक के द्वारा नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी मामले में अब भाजपा संगठन भी जांच करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महेश जीना मामले में जांच बैठा दी है। भट्ट ने महानगर अध्यक्ष सिदार्थ अग्रवाल को मामले की जांच सौंपी है। इसके साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से विनम्र व्यवहार करने की अपील की है।

मुझे नहीं है कोई अफसोस : महेश जीना

हालांकि मामले को लेकर सल्ट विधायक महेश जीना का बयान सामने आया था। जीना का कहना है कि कल हुए घटनाक्रम पर उन्हें कोई अफसोस नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधि को जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर में किस लिए कम्पनी को बाहर किया गया इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई।

विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा : विधायक

विधायक महेश जीना ने कहा कि वो विशेषाधिकार हनन के तहत विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मेरे बेटे का टेंडर से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस अगर मेरे बेटे को लेकर टेंडर का आरोप लगा रही है तो इसके सबूत पेश करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है इसलिए वो ये बात उठा रही है।

जीना ने की नगर आयुक्त को हटाने की मांग

महेश जीना ने कहा कि जनप्रतिनिधि को जानकारी देना अधिकारी ने उचित नहीं समझा। नगर निगम में मौजूद होने के बाद नगर आयुक्त ने झूठ बोला है। उन्होंने नगर आयुक्त को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जो अधिकारी विधायक को जानकारी नहीं दे रहे हैं। वो जनता को कैसे सही देंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें