Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Tehri NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : चुनाव से पहले घमासान, BJP विधायक ने इन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

BJP MLA DHAN SINGH NEGI

नई टिहरी : 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। दावेदार अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हैं। चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने टिहरी से विधायक रहे कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय और दिनेश धनै पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि इन नेताओं ने अकूत संपत्ति हासिल की है। कहा कि संपत्ति तो बनाई, लेकिन कभी टिहरी में विकास नहीं कर पाए।

उन्होंने अपने कार्यकाल के काम गिनाते हुए कहा कि उनके पांच साल बनाम 15 साल के लिए वे दोनों नेताओं को चुनौती देते हैं कि अपने विकास कार्यों को सामने रखें। धन सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई को संपत्ति मामले में गिरफ्तार भी किया गया और उनके संबंधियों के खिलाफ पुलिस का लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। पूर्व मंत्री दिनेश धनै के कार्यकाल में टिहरी विधानसभा में खुलेआम गुंडागर्दी चलती थी। थाने और चौकियों के रिकार्ड उठाकर देखें तो आंकड़े सारी सच्चाई बता देंगे।

विधायक ने कहा कि उन्होंने पिछले पांच साल में टिहरी में विकास के कार्य किए हैं। सड़कों का जाल बिछा है और टिहरी झील के लिए 12 सौ करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुट्ठा गांव में मेडकिल कालेज का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है, जिसकी जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। कुल मिलाकार चुनाव नजदीक आते ही पांच साल तक चुप रहने के बाद विधायक भी अब चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें