Haridwar NewsHighlight

मसूरी चालान मामले में BJP विधायक की सफाई, कहा- दारोगा ने की बदतमीजी, मुझे मेरे 500 रूपये वापस चाहिए

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का मसूरी घूमते हुए एक पुलिस कर्मी द्वारा चालान काटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर लोग अलग अलग टिप्पणी भी कर रहे है जिसपर विधायक प्रदीप बत्रा खासे नाराज नज़र आ रहे हैं। उनका कहना है कि मसूरी में तैनात पुलिस कर्मी और उनके कुछ साथियों की हरकतों से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है जिसे वह कतई बर्दाश्त नही करेंगे।

https://youtu.be/SSBr_cxwMHQ

विधायक ने कहा कि जो वीडियो वायरल की जा रही है उस वीडियो का पहला पार्ट नहीं दिखाया जा रहा बल्कि आखिर का कुछ हिस्सा वायरल कर उनको बदनाम किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने पूरे समय में मास्क पहना हुआ था और अपने परिवार के साथ वह घूमने निकले थे साथ मे सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखे हुए थे पर वहाँ मौजूद दारोगा ने उनसे बतमीजी की और वह नहीं चाहते थे परिवार के साथ घूमते वक्त वह डिस्टर्ब ना हो इसी बात का उन्होंने ध्यान रखते हुए वहां से लौटना मुनासिब समझा।

हालांकि उनका चालान गलत किया गया और वह चाहते हैं कि उनका चालान वापस हो और उनके 500 रुपये उन्हें वापस मिले क्योंकि ज़ीरो टोलरेन्स की सरकार है और उन्हें आशा है की उनकी बात सुनी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें