Big NewsUdham Singh Nagar

पिता की हत्या करने वाले भाजपा नेता ने किया आत्मसमर्पण, आरोपी को पार्टी ने किया निष्कासित

रुद्रपुर के आजादनगर में पिता की हत्या करने वाले भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण कर दिया है। हत्या के बाद आरोपी ने ट्रांजिट कैंप थाने में आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खून से सने कपड़ों में थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण किया।

पिता की हत्या करने वाले भाजपा नेता ने किया आत्मसमर्पण

रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप के आजादनगर से भाजपा युवा मोर्चा नेता द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने का मामला सामने आया था। हत्यारोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि वार्ड नंबर 7 आजदनगर निवासी तोताराम (50) की उनके बेटे दीपक ने हत्या कर दी थी।

सिर्फ इसलिए कर दिया था पिता का कत्ल

आजादनगर के वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। छह महीने पहले तोताराम का पैर टूट गया और वो छह महीने से काम नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि तोताराम से उनके बड़े बेटे का मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बेटे ने उनकी हत्या कर दी। आरोपी दीपक ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या की थी।

आरोपी को भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित

बता दें कि आरोपी युवक दीपक राठौर भारतीय जनता युवा मोर्चा का उत्तरी मंडल का उपाध्यक्ष है। घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने आरोपी दीपक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बेटे के द्वारा ही पिता की हत्या की इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button