TrendingHighlight

2010 में ऑर्डर किया Nokia फोन, 16 साल बाद हुआ डिलीवर…Viral Video में शख्स ने बताई देरी की अनोखी वजह

Nokia Phone order deliver After 16 years libya: वैसे तो आजकल बाजार में कई ब्रांड्स के फोन मौजूद हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब मोबाइल की दुनिया में नोकिया कंपनी के फोन्स का दबदबा था। उस समय स्मार्टफोन आम नहीं थे। उस दौर में नोकिया के फोन अपने दमदार, मजबूत, भरोसेमंद और लंबा चलने के लिए जाने जाते थे।

अब इसी फोन से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल साल 2010 में एक नोकिया के फोन ऑर्डर किए गए थे। हालांकि इनकी डिलीवरी 16 साल बाद की गई। इसी का ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स बताता है कि ऑर्डर डिलीवर करने में इतनी देरी आखिर हो कैसे गई।

2010 में ऑर्डर किया फोन 16 साल बाद हुआ डिलीवर Nokia Phone order deliver After 16 years libya

समय और टेक्नोलॉजी के साथ धीरे-धीरे नोकिया की चमक कम हो गई। लेकिन आज भी वो अपनी मजबूती के लिए याद किए जाते हैं। अब लीबिया से ये खबर सामने आई जिसने नोकिया के फोन्स को फिर से सुर्खियों में ला दिया। दरअसल हुआ यू कि यहां पर एक मोबाइल स्टोर ने साल 2010 में नोकिया फोन का बड़ा ऑर्डर प्लेस किया था।

अगले ही दिन लीबिया में शुरू हो गया युद्ध

हालांकि अगले ही साल लीबिया में गृह युद्ध शुरू हो गया। हालात इतने बिगड गए कि ऑर्डर प्लेस नहीं हो पाया और वहीं पर अटक गया। ऑर्डर देने वाला व्यक्ति इस ऑर्डर को करीब-करीब भूल ही गया था। लेकिन कंपनी ने इसे संभालकर रखा। उसका वो ऑर्डर करीब 16 साल तक वेयरहाउस में ही सुरक्षित रखा गया।

कंपनी को याद था ऑर्डर

जब देश की स्थिति थोड़ी ठीक हुई तो कंपनी ने वो ऑर्डर उसी स्टोर पर पहुंचा दिया। दुकानदार ने ऑर्डर खोला तो वो एक साथ खुश और हैरान दोनों हो गया और हंसने लगा। उसने इस पल को ऐतिहासिक बताया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

नोकिया फोन्स काफी मजबूत होते थे। यही वजह है कि इस वीडियो को देखकर कई लोग इसे खरीदने में रुचि दिखाने लगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ashlil.ladkaog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं।

एक ने लिखा, “कम से कम उन्होंने अपना वादा तो निभाया, यही तो कार्य नैतिकता का बेहतरीन उदाहरण है।” तो वहीं अन्य ने लिखा, “उस समय तो यह सिर्फ एक मोबाइल फोन था, लेकिन अब यह एक स्मृति है, एक खजाना है, एक दुर्लभ वस्तु है। इसलिए इसका मूल्य कहीं अधिक है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें