Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

विधि-विधान के साथ खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, भारी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु- Chamoli News

Chamoli News: आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर चमोली जिले में स्थित आदिबदरी मंदिर(adi badri temple) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट खुल गए है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

Chamoli News: विधि-विधान के साथ खोले गए आदिबदरी मंदिर के कपाट

आज बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पंचबदरी के पहला धाम आदिबदरी नाथ के कपाट खोले गए। मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल द्वारा मंदिर के द्वार खोले गए। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना की।

बता दें कि माना जाता है कि आदिबदरी मंदिर भगवान नारायण का पहला निवास स्थान है। बदरीनाथ से पहले आदिबदरी में पूजा की जाती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें