Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड में यहां भाजपा नेता ने की पिता की हत्या, आरोपी फरार, सिर्फ इसलिए कर दिया मर्डर

भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। भाजपा नेता ने पिता की चाकू गोदकर कर हत्या की और फिर अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

रूद्रपर में भाजपा नेता ने की पिता की हत्या

रूद्रपुर में ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता अपने ही पिता का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। छह महीने पहले तोताराम का पैर टूट गया और वो छह महीने से काम नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि तोताराम से उनके बड़े बेटे का मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बेटे ने उनकी हत्या कर दी

सिर्फ इसलिए कर दिया पिता का कत्ल

मिली जानकारी के मुताबिक तोताराम का बड़ा बेटा दीपक युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष है। दीपक का अपने पिता से मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी मकान को लेकर ही कहासुनी हुई और दीपक ने चाकू मारकर अपने पिता का कत्ल कर दिया। जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ भाग गया।

पुलिस कर रही हत्यारोपी की तलाश

तोताराम की हत्या की जानकारी उनके किराएदार ने पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी एवीडेंस इकट्ठा किए। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें