EntertainmentHighlight

पंजाबी सिंगर Talwinder का फेस हुआ रिवील!, दिशा पाटनी के साथ डेटिंग की खबरों ने मचाई सनसनी, Video

Is Disha Patani dating Talwinder Singh Sidhu: सोशल मीडिया सेलेब्स की गोसिप्स से भरा हुआ है। अब एक ऐसी ही एक अभिनेत्री दिशा पाटनी से जुड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि वो पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट कर रही है। उनका कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें वो एक शख्स का हाथ थामे नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो वाला शख्स कोई और नहीं सिंगर तलविंदर सिद्धू हैं। इस वीडियो से कयास लगाए जा रहे है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद ये खबर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

पंजाबी सिंगर तलविंदर और दिशा पाटनी एक दूसरे को कर रहे डेट!

दरअसल हाल ही में उदयपुर में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी सिंगर स्टेबिन बेन हे हुई। जिसमें दिशा पाटनी भी शामिल हुई। इस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वो अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय और उनके पति के साथ पहुंची थी।

पंजाबी सिंगर तलविंदर का फेस हुआ रिवील!

लेकिन इन्हीं शादी के फंक्शन्स से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। जिसमें वो सिंगर तलविंदर के साथ नजर आई। वीडियो में दोनों हंसकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने इस दौरान एक-दूसरे का हाथ भी पकड़ा हुआ था। यहीं वीडियो वायरल हुई। जिसके बाद कहा जा रहा है कि इससे पहली बार सिंगर का फेस भी रिवील हो गया है।

दोनों की साथ में वीडियो हुई वायरल

दोनों का एक और वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो शादी से वापसी के बाद मुंबई का है। इस वीडियो में जहां दिशा मौनी रॉय के पति के साथ हैं। तो वहीं मौनी तलविंदर के साथ दिखाई दे रही हैं। इन दोनों वीडियो को बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे है कि दोनों दिशा और तलविंदर रिलेशनशिप में हैं।

disha-patani-dating-talwinder-singh-sidhu

गाने के साथ फेस मास्क भी तलविंदर की पहचान

बता दें कि तलविंदर सिंह सिद्धू पंजाब के फेमस सिंगर है। 28 साल के तलविंदर सिंगिंग के अलावा म्यूजिक प्रोड्यूस और गाना भी लिखते है। फैंस को उनके गानों का यूनिक स्टाइल काफी ज्यादा पसंद आता है।

disha patani

इसके अलावा वो अपने फेस मास्क को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अपना फेस कभी रिवील नहीं किया। हमेशा वो परफॉर्मेंस के दौरान भी अपने फेस को पेंट या फिर मास्क के सहारे छिपाकर रखते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें