Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: BJP करती है आया राम, गया राम की राजनीति, इन्होंने लगाया आरोप

dhirendra-pratap

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह खेड़ा के भाजपा में शामिल होने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में आया राम, गया राम की राजनीति को हवा देने का काम कर रही है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जिस तरह से भाजपा ने पिछले दिनों एक-एक करके तीन विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कराया है। उससे साफ जाहिर है कि भाजपा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार से भयभीत है और कांग्रेस को राज्यभर में मिल रहे समर्थन से उसके हाथ पांव फूल गए हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वैसे तो दलबदल लोकतंत्र के लिए एक तरह से कोढ़ है, लेकिन भाजपा जिस तरह से दलबदलू को महिमामंडित करके राज्य में अपनी बड़ी भारी जीत का दावा कर रही है। यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कॉन्ग्रेस भाजपा से हर मोर्चे पर लड़ने को तैयार है और जो भी विधायक दल बदल कर रहे हैं वह समझ ले वह अपने ही कफन में कील ठोकने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता में जा रही है और जैसे ही वह इन विधायकों के क्षेत्र में जाएगी तभी इनके कारनामों का पर्दाफाश किया जाएगा उन्होंने का बहुत सारे लोग जो भाजपा में हैं वे कांग्रेसमें आने के इच्छुक हैं परंतु कांग्रेश आया राम गया राम की राजनीति को बहुत ज्यादा बढ़ावा देने के हक में नहीं है यही कारण है कि ऐसे लोगों को ष्वेटिंग रूम में बैठना पड़ रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें